Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी और डार के साथ फोन वार्ता

May 13, 2026

वांग यी और डार के साथ फोन वार्ता

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 12 मई की रात को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री मुहम्मद इशाक डार के साथ फोन पर चर्चा की।

इस मौके पर डार ने पाकिस्तान की मध्यस्थता में ईरान और अमेरिका के बीच संपर्क व वार्ता की ताजा स्थिति का परिचय दिया और पाकिस्तान के समर्थन में चीन के प्रयास के लिए आभार जताया। डार ने चीन के साथ समन्वय व सहयोग मजबूत कर क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की इच्छा जताई।

वहीं, वांग यी ने चीन का सैद्धांतिक रुख दोहराया और अमेरिका व ईरान के बीच वार्ता को सुगम बनाने व अस्थाई युद्धविराम लंबित करने में पाकिस्तान की प्रशंसा की। वांग यी ने आशा जताई कि पाकिस्तान विश्वास कायम रखते हुए मध्यस्थता बढ़ाएगा, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के मुद्दे का उचित समाधान करने और जल्द ही क्षेत्रीय शांति बहाल करने में योगदान दिया जा सके। यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आम इच्छा है। चीन लगातार पाकिस्तान की मध्यस्थता का समर्थन करता रहेगा और अपना प्रयास करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें