इंटरनेशनल डेस्क: न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान हवाई अड्डे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ा, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि फिलहाल कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकेगी। दरअसल एयर कनाडा एक्स्प्रेस का एक विमान हवाई अड्डे पर खड़े दमकल वाहन से टकरा गया। इस हादसे में विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह से टूट गया और कई लोग घायल हो गए।
एयरपोर्ट पर रोकी गई लैंडिंग
हादसे के बाद से ला गार्डिया एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के साथ-साथ लैंडिंग को भी रोक दिया गया है।
बता दें इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी टैक्सीवे पर डेल्टा एयर लाइन्स के दो विमान आपस में टकरा गए थे। वहीं अक्टूबर 2016 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार माइक पेंस को लेकर जा रहा विमान रनवे 22 से फिसलकर घास में चला गया था। यह एयरपोर्ट पानी से घिरा है और रनवे भी छोटा है। इसलिए लैंडिंग और टेकऑफ के समय सावधानी जरूरी है।

