Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने अमेरिकी चुनाव में जीत के लिए JD Vance को दी बधाई

February 11, 2025

PM Modi ने अमेरिकी चुनाव में जीत के लिए JD Vance को दी बधाई

PM Modi Congratulated JD Vance : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित राजकीय रात्रिभोज के दौरान अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात की हैं। यह मुलाकात वाशिंगटन की उनकी आगामी यात्रा से पहले ट्रंप प्रशासन के शीर्ष नेतृत्व के साथ पहली बातचीत थी। इस दौरान पीएम मोदी ने जेडी वेंस को उनकी चुनावी जीत पर बधाई दी और उनसे गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए कहा, कि ‘बधाई हो। शानदार जीत।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बातचीत की तस्वीरें साझा की और बताया कि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मैक्रों और अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की हैं।

फ्रांस की अपनी यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर वाशिंगटन जाएंगे। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच रक्षा, प्रौद्योगिकी और आर्थकि सहयोग को और मजबूत करना है। अपने अमेरिका दौरे से पहले पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान उनके साथ भारत-अमेरिका की साझेदारी को मजबूत करने में हुए सहयोग को याद किया। उन्होंने कहा कि यह उनकी ट्रंप के साथ पहली मुलाकात होगी, लेकिन उन्हें उनके पहले कार्यकाल में साथ मिलकर काम करने की अच्छी यादें हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि यह यात्रा भारत-अमेरिका के बीच साझेदारी को और मजबूत करने और व्यापार, रक्षा, ऊर्ज और आपूर्त िश्रृंखला जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का अवसर होगी। अमेरिका में हाल ही में कुछ नीतिगत बदलाव हुए हैं, जिनका प्रभाव भारतीय नागरिकों पर भी पड़ सकता है। इनमें वीजा और प्रवास से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। पीएम मोदी और ट्रंप के बीच इन मामलों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा, व्यापार नीतियों, रक्षा सहयोग और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर भी बातचीत होगी।

पिछले महीने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें ट्रंप ने भारत से अमेरिका की रक्षा खरीद बढ़ाने और व्यापार संतुलन बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया था। दोनों नेताओं ने क्वाड गठबंधन और अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की थी। वाशिंगटन रवाना होने से पहले पीएम मोदी फ्रांस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस सम्मेलन में वैश्विक नेता और उद्योग विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सार्वजनिक उपयोग और उसके प्रभावों पर चर्चा करेंगे।

इसके अलावा, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों फ्रांस के मार्सिले शहर में भारत के पहले वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे। इससे भारत-फ्रांस के बीच व्यापारिक और कूटनीतिक संबंध और मजबूत होंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा भारत की वैश्विक भागीदारी को और विस्तार देने और अमेरिका तथा फ्रांस के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें