Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने मेलोनी और किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की

June 16, 2024

PM Modi ने मेलोनी और किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की

अपुलिया/नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की तथा जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से भी मुलाकात की। सुश्री मेलोनी के साथ अपनी बैठक के बारे में श्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। जी-7 शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनने के लिए भारत को आमंत्रित करने और शानदार व्यवस्थाओं के लिए उनका धन्यवाद किया। हमने वाणिज्य, ऊर्जा, रक्षा, दूरसंचार तथा अन्य क्षेत्रों में भारत-इटली संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

दोनों देश जैव ईंधन, खाद्य प्रसंस्करण और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे भविष्य के क्षेत्रों में एक साथ काम करेंगे।” विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुश्री मेलोनी ने श्री मोदी को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी। श्री मोदी ने जी-7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के वास्ते निमंत्रण देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और शिखर सम्मेलन के सफल समापन के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की। दोनों नेताओं ने नियमित उच्च राजनीतिक संवाद पर संतोष व्यक्त किया और भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। बढ़ते व्यापार और आर्थिक सहयोग पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने लचीली आपूर्ति श्रृंखला बनाने के लिए स्वच्छ ऊर्जा, विनिर्माण, अंतरिक्ष, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, एआई और महत्वपूर्ण खनिजों में वाणिज्यिक संबंधों का विस्तार करने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें