Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, जानें क्या है प्रधानमंत्री की इस देश की यात्रा का उद्देश्य

May 18, 2026

PM मोदी को मिला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान, जानें क्या है प्रधानमंत्री की इस देश की यात्रा का उद्देश्य

नेशनल डेस्क: PM मोदी इन दिनों 5 देशों की यात्रा पर हैं। यूएई, नीदरलैंड के बाद प्रधानमंत्री स्वीडन के गोथेनबर्ग पहुंचे, जहां स्वीडन की सरकार ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ द पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया। यह किसी भी देश के प्रमुख को दिया जाने वाला स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान है। इस सम्मान को मिलाकर पीएम मोदी को अब तक कुल 31 अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं, जो दुनिया के अलग-अलग देशों द्वारा दिए गए हैं।

पीएम मोदी की स्वीडन यात्रा का मकसद भारत और स्वीडन के द्विपक्षीय संबंधों को एक ज्यादा संगठित और तकनीक-आधारित आर्थिक साझेदारी में तब्दील करना है। प्रधानमंत्री के इस दौरे का केंद्र स्वीडन के पीएम उल्फ क्रिस्टिर्सन के साथ उच्चस्तरीय बातचीत, स्वीडिश बिजनेस के प्रमुख लोगों से मुलाकात और भारत की ग्रीन एनर्जी ट्रांजिसन, डिजिटल इनोवेशन और डिफेंस-टेक्नोलॉजी एजेंडों में स्वीडन को एक प्रमुख नॉर्डिक साझेदार के रूप में स्थापित करना रहेगा।

ये भी पढ़ें: एयर शो के दौरान आपस में टकराए दो लड़ाकू विमान, बाल-बाल बचे पायलट

भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का किया भव्य स्वागत

स्वीडन के गोथेनबर्ग एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का बंगाली परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही विदेशी छात्राओं ने पीएम मोदी के स्वागत में भरतनाट्यम की भी प्रस्तुति दी।

भारतीय समुदाय के लोगों के स्वागत से अभिभूत होकर पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर कर लिखा- बंगाली संस्कृति की लोकप्रियता पूरी दुनिया में देखने को मिलती है और स्वीडन भी इससे अछूता नहीं है। सामुदायिक स्वागत के दौरान भव्य और समृद्ध बंगाली संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली, जिसमें स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टिर्सन भी मौजूद थे।

वहीं एक अन्य पोस्ट में विदेशी छात्रों की ओर से भरतनाट्यम पर प्रस्तुति को लेकर पीएम मोदी ने कहा- लीला अकेडमी की प्रतिभाशाली छात्राओं ने भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध कर दिया। यह देखकर खुशी होती है कि भारतीय संस्कृति को स्वीडन में भारतीय प्रवासी समुदाय ने न सिर्फ जीवित रखा है, बल्कि उसे लोकप्रिय भी बना रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें: बर्निंग ट्रेन: रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, बोगी जलकर हुई राख, मचा हड़कंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें