Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने यूक्रेन यात्रा, द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने पर पुतिन से बात की

August 28, 2024

PM Modi ने यूक्रेन यात्रा, द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने पर पुतिन से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। उन्होंने यूक्रेन की अपनी हालिया यात्र से प्राप्त अनुभवों को साझा किया तथा यूक्रेन के साथ संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बातचीत में दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साङोदारी को और मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की गई। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘रूस-यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा यूक्रेन की अपनी हालिया यात्र से प्राप्त अनुभवों को साझा किया। संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।’ मोदी ने सोमवार को अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को अपनी यूक्रेन यात्र के बारे में जानकारी दी थी तथा बातचीत और कूटनीति के जरिए क्षेत्र में जल्द शांति बहाल करने के लिए भारत का पूरा समर्थन जताया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें