Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल की हुई ‘बेइज्जती’

September 27, 2025

व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल की हुई ‘बेइज्जती’

वाशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। हालांकि, इस बैठक से पहले शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को काफी देर तक गेट पर ही इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि जब शरीफ और मुनीर, ट्रंप का इंतजार कर रहे थे, तो उसी समय अमरीकी राष्ट्रपति ‘टिकटॉक’ को लेकर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर रहे थे और प्रेस से मुलाकात जारी थी।

जैसे ही अमरीकी राष्ट्रपति की मुलाकात खत्म हुई, उसके बाद उन्हें ट्रंप से मिलने का मौका मिला। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मुलाकात से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए शरीफ और मुनीर की तारीफ की थी। इससे पहले, जून में ट्रंप ने मुनीर को व्हाइट हाउस में लंच के लिए आमंत्रित किया था, जो पाकिस्तानी आर्मी चीफ की पहली सोलो विजिट थी। अगस्त में भी मुनीर वाशिंगटन गए थे।

ये भी पढ़ें: स्कूल बस में लगी भयानक आग, हादसे के समय बस में सवार थे 28 बच्चे, घुएं के गुबार के बीच मची चीख पुकार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें