School bus fire: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। घटना हाइवे पर पिलर नंबर 65 के पास हुई। बस में सवार 28 बच्चों को तुरंत सुरक्षित नीचे उतार लिया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, रजनी विहार मोहल्ले स्थित कोहिनूर स्कूल के छात्र परीक्षा देकर एक निजी बस से अपने घर लौट रहे थे। बस जैसे ही हाइवे पर पिलर नंबर 65 के पास पहुंची, चालक सीट के पास इंजन की ओर से अचानक धुआं निकलने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ ही क्षणों में हल्की आग की लपटें भी दिखाई देने लगीं और बस के अंदर धुआं फैल गया।
ये भी पढ़ें- बंगाल चुनाव पर बीजेपी-कांग्रेस-लेफ्ट एक सुर में, 1-2 चरण में मतदान की मांग; TMC ने जताई असहमति
बस के भीतर धुआं फैलते ही बच्चों में घबराहट और चीख-पुकार मच गई। स्थिति को देखते हुए बस चालक, परिचालक और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए सभी बच्चों को बस से नीचे उतार दिया। इसके बाद बस को तुरंत मौके से हटा दिया गया।
स्कूल कर्मचारियों का कहना है कि बस में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है, जिसकी वजह से इंजन के पास धुआं और आग की स्थिति बनी। हालांकि घटना में किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई, लेकिन बस की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।
ये भी पढ़ें- पुतिन ने मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुने जाने पर दी बधाई, कहा- रूस का समर्थन जारी रहेगा
मामले पर सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर कारणों का पता लगाया जाएगा। यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...