Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय के निकट पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या

May 5, 2023

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय के निकट पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या

टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के कार्यालय परिसर में जांच चौकी के शौचालय में एक पुलिस अधिकारी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जापानी मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी ने पुलिस का हवाला देते हुए बताया कि पुलिस अधिकारी शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार चार बजकर 40 मिनट पर परिसर के पश्चिमी गेट के पास पीड़ित का शव एक शौचालय केबिन में पाया गया। पुलिस अधिकारी के सिर में घाव था। पीड़ित के पास ही एक बंदूक पड़ी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। उनके सहयोगियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी और फिर अधिकारी को शौचालय में पाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें