Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pope Benedict 16वें का 95 साल की उम्र में निधन, 600 वर्षों में पोप का पद छोड़ने वाले प्रथम धर्मगुरु

December 31, 2022

Pope Benedict 16वें का 95 साल की उम्र में निधन, 600 वर्षों में पोप का पद छोड़ने वाले प्रथम धर्मगुरु

वेटिकन सिटीः धर्मनिरपेक्ष यूरोप में ईसाई धर्म के पुनर्जागरण की कोशिश करने वाले पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट 16वें का शनिवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। जर्मनी से ताल्लुक रखने वाले बेनेडिक्ट एक ऐसे धर्मगुरु के रूप में याद रखे जाएंगे, जो पोप के पद से इस्तीफा देने वाले 600 वर्षों में प्रथम ईसाई धर्मगुरु थे। बेनेडिक्ट ने 11 फरवरी 2013 को विश्व को उस वक्त स्तब्ध कर दिया, जब उन्होंने यह घोषणा की कि वह 1.2 अरब अनुयायियों वाले कैथोलिक चर्च का अब नेतृत्व करने में सक्षम नहीं है। वह आठ वर्षों तक इस पद रहे और इस दौरान कई विवादों का सामना करना पड़ा।

उनके इस्तीफे ने इस शीर्ष पद के लिए पोप फ्रांसिस के चुने जाने का मार्ग प्रशस्त किया। वेटिकन प्रवक्ता मैत्तियो ब्रुनी द्वारा शनिवार सुबह जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि पोप एमेरिटस बेनेडिक्ट 16वें का वेटिकन में आज निधन हो गया। यथाशीघ्र और सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें