Site icon Dainik Savera Times

संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती पोप की हालत में हो रहा सुधार : Vatican City

रोम: वेटिकन ने कहा है कि श्वसन संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद पोप फ्रांसिस ने रात भर आराम किया और बृहस्पतिवार को उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी के एक बयान के अनुसार पोप (86) ने नाश्ता किया, समाचार पत्र पढ़े और रोम के जेमेली अस्पताल में अपने कमरे से काम कर रहे हैं।

पोप का एक ही फेफड़ा काम कर रहा है क्योंकि एक फेफड़ा युवावस्था में ही हटा दिया गया था। बयान में कहा गया, ‘‘मध्याह्न भोजन से पहले वे निजी अपार्टमेंट के छोटे गिरजाघर में गए, जहां वे प्रार्थना में एकत्रित हुए और एक ईसाई संस्कार यूखरिस्त में शामिल हुए। पिछले कुछ समय से सांस लेने संबंधी दिक्कतों के बाद फ्रांसिस को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनमें श्वसन संक्रमण की पुष्टि हुई। वेटिकन ने कहा है कि वह कुछ दिन उपचार के लिए अस्पताल में रहेंगे।

Exit mobile version