Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के गुआंग्शी में जोरदार धमाका, 7 लोगों की गई जान, 17 घायल

June 11, 2026

चीन के गुआंग्शी में जोरदार धमाका, 7 लोगों की गई जान, 17 घायल

इंटरनेशनल डेस्क: चीन के दक्षिण-पश्चिमी गुआंग्शी क्षेत्र में एक विस्फोट हुआ है, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है।

ब्लास्ट बहुत जोरदार था, जिसकी आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं ने इस हादसे में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

शुरुआत में कहा जा रहा था कि इस विस्फोट के पीछे गैस पाइपलाइन में लीकेज या खराबी है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह धमाका गैस पाइपलाइन से संबंधित समस्याओं के कारण नहीं हुआ है। फिलहाल जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें