Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

बोओ एशिया मंच के 2023 सम्मेलन की तैयारियां हो चुकी हैं

March 27, 2023

बोओ एशिया मंच के 2023 सम्मेलन की तैयारियां हो चुकी हैं

बोओ एशिया मंच का वर्ष 2023 सम्मेलन 28 से 31 मार्च तक चीन के हाएनान प्रांत के बोओ में आयोजित होगा ।अब विभिन्न कार्यों की तैयारियां हो चुकी हैं ।समाचार केंद्र भी सोमवार को खुल गया । बताया गया है कि समाचार केंद्र का क्षेत्रफल 4 हजार वर्गमीटर से अधिक है ,जहां कई सौ संवाददाता एक साथ काम कर सकते हैं ।अब समाचार केंद्र में पंजीकृत संवाददाताओं की संख्या 1 हजार से अधिक हो गयी है।

इस साल बोओ एशिया मंच का मुख्य विषय है कि अस्थिर विश्व एकता व सहयोग से चुनौती का सामना करना और खुलेपन व समावेश से विकास बढ़ाना ।विश्व के 50 से अधिक देशों व क्षेत्रों के 2000 से अधिक मेहमान इस में भाग लेंगे ।सम्मेलन के दौरान लगभग 50 मंच ,गोलमेज बैठक और संवाददाता सम्मेलन आयोजित होंगे जिसमें बेल्ट एंड रोड ,चीनी आधुनिकीकरण ,एशियाई सहयोग ,विश्व आर्थिक परिदृश्य और वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें