Dainik Savera Times

राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत पर लगाया 26% टैरिफ, बोले- अब समृद्ध होने की बारी हमारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के तमाम देशों के खिलाफ टैरिफ की घोषणा कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया है। व्हाइट हाउस ने इस दिन को मुक्ति दिवस (Liberation Day) बताया है। राष्ट्रपति ने बुधवार को व्यापक टैरिफ की योजना की घोषणा करते हुए कहा कि हमारे देश को अन्य देशों द्वारा लूटा गया है। साथ ही कहा कि करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से लूटा जा रहा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। डोनाल्ड ट्रंप ने भाषण में कहा कि भारत के मामले में निर्णय लेना काफी मुश्किल रहा, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी हाल ही में यहां आए थे। वो मेरे अच्छे दोस्त हैं।

ये भी पढ़ें-UAE से पंजाब लाया गया अमृतपाल मेहरों; की थी ‘इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी’ की हत्या   

Exit mobile version