
मोज़ाम्बिक की प्रधानमंत्री मारिया बेनविंडा डेल्फ़िना लेवी और आइसलैंड की राष्ट्रपति हल्ला टॉमसडॉटिर 11 अक्तूबर को चीन की राजधानी पेइचिंग पहुंचीं। वे पेइचिंग में आयोजित होने वाले वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी।
बता दें कि चीन और मोज़ाम्बिक की महिलाओं के बीच पारंपरिक मित्रता है। गत 70 के दशक में अखिल-चीन महिला संघ ने मोज़ाम्बिक महिला संगठन को बड़ी मदद दी। वर्ष 1995 में आयोजित पेइचिंग विश्व महिला सम्मेलन ने मोज़ाम्बिक में महिलाओं के कार्य को बढ़ावा दिया। उसके बाद वर्ष 2019 में उष्णकटिबंधीय चक्रवात इडाई ने मोजाम्बिक में दस्तक दी, जिससे भारी क्षति हुई। चीन ने वैश्विक विकास और दक्षिण-दक्षिण सहयोग कोष के माध्यम से यूएनएफपीए के साथ सहयोग किया और इडाई से प्रभावित मोज़ाम्बिक की महिलाओं व लड़ियों को चिकित्सा सहायता दी।
वहीं, चीन और आइसलैंड की महिलाएं अपने देश के निर्माण और सामाजिक विकास में अधिकाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कई सालों से दोनों देशों के महिला समुदायों के बीच मित्रवत संबंध बने हुए हैं। अखिल-चीन महिला संघ और आइसलैंडिक महिला संगठन के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का तेज विकास हो रहा है, जो चीन-आइसलैंड मित्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...