Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद में लागू हुआ निषेधाज्ञा

May 9, 2023

इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद में लागू हुआ निषेधाज्ञा

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को अर्धसैनिक बलों द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने के बाद उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कार्यकर्ताओं ने इस्लामाबाद में प्रदर्शन और हंगामा किया। इसके बाद पाकिस्तान पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञ लागू कर दी। इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि देश की राजधानी में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। इमरान खान को अर्धसैनिक बलों ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिये इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में मौजूद थे।

इससे एक दिन पहले ही खान ने देश की सेना पर कथित तौर पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। वहीं, सेना ने आरोप लगाया था कि खान खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं। पार्टी की वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी के अनुसार, लाहौर से संघीय राजधानी इस्लामाबाद आए पीटीआई प्रमुख खान अदालत में बायोमेट्रिक प्रक्रिया से गुजर रहे थे, तभी अर्धसैनिक बल के जवानों ने कांच की खिड़की को तोड़ दिया और वकीलों तथा खान के सुरक्षा कर्मचारियों की पिटाई करने के बाद उन्हें (खान को) गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इस्लामाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है, क्योंकि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में प्रदर्शन किया और दंगे जैसी स्थिति पैदा कर दी। खबरों में कहा गया है कि पीटीआई कार्यकर्ताओं ने लाहौर में भी सड़कों को जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। इस्लामाबाद पुलिस ने महानिरीक्षक (आईजी) अकबर नासिर खान के हवाले से एक बयान में कहा कि खान को उस मामले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि खान और उनकी पत्नी को एक रियल एस्टेट कंपनी से अरबों रुपये मिले हैं। पुलिस प्रमुख ने यह भी कहा कि इस्लामाबाद में स्थिति ह्लसामान्यह्व है। उन्होंने कहा कि संघीय राजधानी में धारा 144 लागू कर दी गई है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें