Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जोहान्सबर्ग: “शी चिनफिंग: चीन का शासन” के खंड 5 के अंग्रेजी संस्करण की प्रचार बैठक आयोजित

December 4, 2025

जोहान्सबर्ग: “शी चिनफिंग: चीन का शासन” के खंड 5 के अंग्रेजी संस्करण की प्रचार बैठक आयोजित

इंटरनेशनल डेस्क: “शी चिनफिंग: चीन का शासन” के 5वें खंड के अंग्रेजी संस्करण की प्रचार बैठक 3 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय, चीन विदेशी भाषा प्रकाशन प्रशासन और दक्षिण अफ्रीका में चीनी दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था और इसमें देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों के 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

बैठक में उपस्थित चीनी और विदेशी अतिथियों ने कहा कि “शी चिनफिंग: चीन का शासन” का 5वाँ खंड नए युग में चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचारों के नवीनतम विकास को व्यापक रूप से दर्शाता है, व्यवस्थित रूप से चीनी शैली के आधुनिकीकरण की विशिष्ट विशेषताओं, व्यावहारिक रास्तों और शानदार उपलब्धियों को प्रस्तुत करता है, और “वैश्विक दक्षिण” (ग्लोबल साउथ) के देशों को संयुक्त रूप से आधुनिकीकरण करने के लिए मूल्यवान चीनी ज्ञान और समाधान प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स देशों के महत्वपूर्ण सदस्य हैं और “वैश्विक दक्षिण” में एक महत्वपूर्ण शक्ति हैं। दोनों पक्ष आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने में चीन-अफ्रीका सहयोग के लिए दस साझेदारी कार्यों को लागू करेंगे और चार वैश्विक पहलों का संयुक्त रूप से अभ्यास करेंगे, जिससे “वैश्विक दक्षिण” के विकास और पुनरोद्धार तथा चीन और अफ्रीका के बीच आधुनिकीकरण के साझा सपने को साकार करने में योगदान मिलेगा।

अपने संबोधन में, अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (एएनसी) की द्वितीय उप महासचिव और राष्ट्रपति कार्यालय में योजना, निगरानी और मूल्यांकन मंत्री मारोपेन रामोकगोपा ने कहा कि “शी चिनफिंग: चीन का शासन” का 5वाँ खंड, चीनी शैली के आधुनिकीकरण, गरीबी उन्मूलन, वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार तथा वैश्विक विकास सहयोग के संबंध में राष्ट्रपति शी चिनफिंग की महत्वपूर्ण अवधारणाओं को व्यवस्थित रूप से व्याख्यायित करता है, जो “वैश्विक दक्षिण” के देशों के लिए मूल्यवान सबक प्रदान करता है।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन और दक्षिण अफ्रीका बहुपक्षवाद को कायम रखने और समान विकास को बढ़ावा देने में उच्च स्तर की अनुकूलता साझा करते हैं। दक्षिण अफ्रीका “वर्ष 2030 राष्ट्रीय विकास योजना” को “बेल्ट एंड रोड” पहल के साथ संरेखित करना जारी रखेगा, अंतर्राष्ट्रीय मामलों में वैश्विक दक्षिण के प्रतिनिधित्व और आवाज़ को संयुक्त रूप से बढ़ाएगा, और वैश्विक शासन प्रणाली के विकास को और अधिक न्यायसंगत और उचित दिशा में आगे बढ़ाएगा।

उधर, दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय असेंबली के अध्यक्ष सेड्रिक फ्रोलिक ने कहा कि “शी चिनफिंग: चीन का शासन” का 5वाँ खंड भविष्य के विकास के लिए चीन के भव्य खाका को व्यापक रूप से प्रस्तुत करता है, जिससे दक्षिण अफ्रीका के लिए चीन की नवीनतम विकास अवधारणाओं और विदेश नीतियों को समझने का एक द्वार खुल जाता है। पुस्तक की महत्वपूर्ण अवधारणाएँ, जैसे कि लोगों को प्राथमिकता देना, हरित विकास, साझी समृद्धि और मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण, विभिन्न देशों को आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने और शासन क्षमताओं में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान, चीनी पक्ष ने विदेशी मेहमानों को “शी चिनफिंग: चीन का शासन” पुस्तक के पाँचवें खंड के अंग्रेजी संस्करण की प्रतियाँ भेंट कीं। कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशेषज्ञों ने आधुनिकीकरण, “वैश्विक दक्षिण” और वैश्विक शासन, ब्रिक्स सहयोग, उच्च-गुणवत्ता वाले “बेल्ट एंड रोड” सहयोग और नए युग में चीन-अफ्रीका सहयोग के अर्थ को समृद्ध करने जैसे विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और चर्चा की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें