मॉस्को। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों पर रूस में अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पुतिन द्वारा पश्चिमी देशों की आलोचना यूक्रेन में संघर्ष को लेकर इन देशों के साथ रूस के तनावपूर्ण संबंधों के बीच आई है। पुतिन ने शुक्रवार को बेलारूस की राजधानी मिस्क में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, जब तक इस्लामिक स्टेट (आईएस) रूस के खिलाफ काम करता रहा, किसी ने भी उस पर (आईएस पर) ध्यान नहीं दिया।
मॉस्को में विस्फोट जैसी घटनाएं आज भी हो रही हैं, लेकिन कोई इस पर ध्यान नहीं दे रहा। यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी इस पर ध्यान नहीं देना चाहता। जब तक यह रूस के खिलाफ है, सब ठीक है।’’ पुतिन ने कहा, ‘‘ऐसा उस वक्त हुआ, जब पश्चिमी देशों ने हमारे देश में अलगाववाद को बढ़ावा दिया और रूस के खिलाफ लड़ाई के लिए आतंकवाद का इस्तेमाल किया।’’ सरकारी टेलीविजन ‘रूस टुडे’ ने पुतिन के हवाले से कहा कि मॉस्को अब पश्चिम के साथ ‘‘एकतरफा’’ खेल नहीं खेलेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...