Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुतिन ने रूस द्वारा यूक्रेनी सेना को खदेड़े जाने के बाद पहली बार कुस्र्क क्षेत्र का दौरा किया

May 22, 2025

पुतिन ने रूस द्वारा यूक्रेनी सेना को खदेड़े जाने के बाद पहली बार कुस्र्क क्षेत्र का दौरा किया

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कुस्र्क क्षेत्र का दौरा किया। पुतिन अप्रैल में रूस द्वारा यह कहे जाने के बाद पहली बार कुस्र्क पहुंचे कि यूक्रेनी सेना को इस क्षेत्र से बाहर खदेड़ दिया गया है। क्रेमलिन ने बुधवार को बताया कि पुतिन ने मंगलवार को कुस्र्क का दौरा किया। यूक्रेनी बलों ने अगस्त 2024 में कुस्र्क क्षेत्र में घुसपैठ की थी, जो लगभग ढाई साल से चल रहे युद्ध के दौरान कीव द्वारा किया गया सबसे बड़ा सीमा पार हमला था। हालांकि, 9 महीने बाद रूसी बलों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। यूक्रेन ने अब तक आधिकारिक रूप से इस क्षेत्र से अपने बलों की वापसी की पुष्टि नहीं की है। पुतिन ने कुस्र्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र-2 का दौरा किया, जो अभी निर्माणाधीन है। उन्होंने चुनिंदा स्वयंसेवकों के साथ बैठक की और कार्यवाहक गवर्नर अलैक्जैंडर खिनशटेन से मुलाकात में कहा कि विस्थापित परिवारों को मासिक सहायता राशि देने की योजना जारी रखने के विचार को क्रैमलिन समर्थन देता है।

ये भी पढ़ें- Himachal News: HPU सहित प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई होगी महंगी, 12 साल बाद बढ़ी फीस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें