Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्वाड पहले से कहीं अधिक रणनीतिक रूप से एकजुट और प्रासंगिक हुआ है: America

September 19, 2024

क्वाड पहले से कहीं अधिक रणनीतिक रूप से एकजुट और प्रासंगिक हुआ है: America
वांशिगटन: अमेरिका ने बुधवार को कहा कि डेलावेयर में होने वाला आगामी क्वाड शिखर सम्मेलन यह दर्शाएगा कि चार देशों का यह समूह पहले से कहीं अधिक रणनीतिक रूप से एकजुट और प्रासंगिक हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास ‘व्हाइट हाउस’ के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के रणनीतिक संचार निदेशक जॉन किर्बी ने वांशिगटन में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमारा मानना है कि इस शिखर सम्मेलन में आप यह देखेंगे कि क्वाड पहले से कहीं अधिक रणनीतिक रूप से एकजुट और अधिक प्रासंगिक हुआ है।
किर्बी ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब राष्ट्रपति जो बाइडन शनिवार को डेलावेयर के विलंमिगटन में क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) के अन्य तीन सदस्य देशों ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के नेताओं के साथ वार्ता करने वाले हैं। किर्बी ने बताया कि ऐसा पहली बार होगा जब अमेरिका के राष्ट्रपति अपने गृहनगर विलंमिगटन में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे।
किर्बी ने कहा कि जो बाइडन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस से अलग-अलग मुलाकात करेंगे तथा बाद में एक पूर्ण अधिवेशन में उनसे चर्चा करेंगे। किर्बी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका के गठबंधन सहयोगियों एवं साझेदारों को और मजबूत करने के उद्देश्य से वहां निवेश करना बाइडन की प्राथमिकता रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें