Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में नवीन ऊर्जा वाहनों का तेज विकास

January 3, 2024

चीन में नवीन ऊर्जा वाहनों का तेज विकास

छठी हाईखो अंतर्राष्ट्रीय नवीन ऊर्जा वाहन और कनेक्टेड मोबिलिटी प्रदर्शनी 5 से 8 जनवरी 2024 तक चीन के हाईनान प्रांत के अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होगी।
वर्तमान प्रदर्शनी का क्षेत्रफल करीब 60 हजार वर्ग मीटर है, जो नवीन ऊर्जा वाहनों के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी है। हाईखो अंतर्राष्ट्रीय नवीन ऊर्जा वाहन और कनेक्टेड मोबिलिटी प्रदर्शनी पांच बार सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है, जिससे वैश्विक मोटर वाहन उद्योग का गहन आदान-प्रदान और व्यापारिक सहयोग मजबूत हुआ है।
मोटर वाहन उद्योग राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का रणनीतिक और आधारभूत उद्योग माना जाता है, जो घरेलू मांग और उपभोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाल के वर्षों में चीन के नवीन ऊर्जा वाहन व्यवसाय का तेज विकास कायम रहा। आंकड़ों के अनुसार नवंबर 2023 में चीन में नवीन ऊर्जा के उत्पादन और बिक्री दोनों 10 लाख से अधिक रही। पिछले साल जनवरी से नवंबर तक नवीन ऊर्जा वाहनों का उत्पादन और बिक्री क्रमशः 84 लाख 26 हजार और 83 लाख 4 हजार रही, जो वर्ष 2022 की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 34.5 प्रतिशत और 36.7 प्रतिशत अधिक है। बाजार में इसकी हिस्सेदारी 30.8 फीसदी तक जा पहुंची।
इसके साथ नवीन ऊर्जा वाहन से जुड़े औद्योगिक श्रृंखला का भी विकास कायम रहा। आंकड़ों के अनुसार अब तक चीन में नवीन ऊर्जा वाहन से संबंधित उद्यमों की संख्या 10 लाख 60 हजार से अधिक है। जनवरी से नवंबर 2023 तक 3 लाख 14 हजार कंपनियों ने पंजीकृत की, जो वर्ष 2022 की समान अवधि से 24.6 प्रतिशत अधिक है।
नवीन ऊर्जा वाहन के समर्थन में चार्जिंग पाइल समेत अन्य बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में भी सुधार आया। चीन दुनिया में सबसे बड़ी संख्या, सबसे व्यापक सेवा क्षेत्र और सबसे संपूर्ण प्रकार के चार्जिंग बुनियादी संस्थापन व्यवस्था स्थापित कर चुका है।
वर्ष 2023 में चीन ने पहले से अधिक नवीन ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया। आंकड़ों के अनुसार जनवरी से नवंबर 2023 तक चीन ने 10 लाख 91 हजार नवीन ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल की समान अवधि से 83.5 प्रतिशत अधिक है। अनुमान है कि वर्ष 2024 में चीन में नवीन ऊर्जा वाहनों की बिक्री 1 करोड़ 15 लाख तक पहुंचेगी और निर्यात की संख्या 55 लाख होगी। चीन में आर्थिक बहाली के चलते कार बाजार की मांग लगातार उन्नत होगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें