Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेजी से विकसित होता चीनी फिल्म उद्योग

August 27, 2023

तेजी से विकसित होता चीनी फिल्म उद्योग

 

छांगछुन फिल्म महोत्सव चीन का पहला किसी शहर के नाम पर रखा गया राष्ट्र स्तरीय फिल्म महोत्सव है। इसकी स्थापना वर्ष 1992 में हुई थी। 18वां छांगछुन फिल्म महोत्सव 28 अगस्त से 2 सितंबर तक आयोजित होगा। इस महोत्सव का विषय है नया युग, नया उद्गम, नई ताकत और नई सफलता।

हाल के वर्षों में चीन के फिल्म उद्योग का तेज विकास हुआ, जिस पर दुनिया भर के फिल्म निर्माताओं का ध्यान आकर्षित हो रहा है। पिछले दस सालों में चीन में फिल्म से जुड़े बुनियादी संस्थापनों का तेज विकास हुआ। सिनेमाघरों की संख्या 4,891 से बढ़कर 12 हजार से अधिक रही। स्क्रीन की संख्या वर्ष 2014 की 26 हजार से बढ़कर 80 हजार से अधिक तक पहुंची।

सिनेमाघरों और स्क्रीन की संख्या दोनों दुनिया के पहले स्थान पर रही। इससे दर्शकों को ज्यादा सुविधा मिली।
आंकड़ों के अनुसार इस साल की पहली छमाही में बॉक्स ऑफिस की कमाई 26 अरब 27 करोड़ 10 लाख युआन रही, जो वर्ष 2022 की समान अवधि से 52.91 प्रतिशत अधिक है। उसके बाद गर्मी की छुट्टियों में बॉक्स ऑफिस की कमाई भी अधिक रही।

18 अगस्त की सुबह तक बॉक्स ऑफिस की कमाई 17 अरब 80 करोड़ युआन रही, जो एक नया रिकॉर्ड बना। गर्मी की छुट्टियों में 43 करोड़ 50 लाख से अधिक लोगों ने सिनेमाघर में फिल्म देखी। घरेलू फिल्म लोकप्रिय होने लगी। गर्मी की छुट्टियों में घरेलू फिल्में बॉक्स ऑफिस के पहले छह स्थानों पर रहीं। मजबूत सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और बढ़ रहे उत्पादन स्तर के सहारे चीन की घरेलू फिल्म ज्यादा दर्शकों का आकर्षण कर रही हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें