Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

आरसीईपी की पहली वर्षगांठ: क्षेत्रीय खुलापन और सहयोग नई ऊंचाइयों पर पहुंचा

June 15, 2024

आरसीईपी की पहली वर्षगांठ: क्षेत्रीय खुलापन और सहयोग नई ऊंचाइयों पर पहुंचा

इस वर्ष जून में, “क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी” (आरसीईपी) के लागू होने के एक वर्ष पूरे हो गए। चीनी वाणिज्य मंत्रालय की 14 जून की रिपोर्ट के अनुसार, आरसीईपी ने अपने पूर्ण प्रभाव के पहले वर्ष के बाद, क्षेत्र के भीतर व्यापक, उच्च-स्तरीय और गहन खुले सहयोग को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाया है। आरसीईपी ने क्षेत्रीय आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया है।

2023 में, आरसीईपी के तहत अंतर-क्षेत्रीय व्यापार 56 खरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया, जो समझौते के कार्यान्वयन से पहले 2021 से मामूली वृद्धि दर्शाता है। अंतर-क्षेत्रीय औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं के भीतर सहयोग और भी करीब आ गया है। 2023 में, आरसीईपी क्षेत्र ने ग्रीनफील्ड निवेश में कुल 2 खरब 34 अरब 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर आकर्षित किए, जो 2021 की राशि का 2.2 गुना है।

आरसीईपी ने वैश्विक बाजार के लिए चीन के उच्च-स्तरीय खुलेपन को भी सुगम बनाया है। वस्तुओं का व्यापार लगातार आगे बढ़ रहा है। 2023 में, अन्य 14 आरसीईपी सदस्य देशों के साथ चीन का कुल आयात और निर्यात 126 खरब युआन था, जो 2021 की तुलना में 5.3 प्रतिशत की वृद्धि है। निवेश सहयोग भी बढ़ रहा है। 2023 में, अन्य आरसीईपी सदस्य देशों में चीन का गैर-वित्तीय प्रत्यक्ष निवेश प्रवाह 2022 से 26 प्रतिशत बढ़कर 18.06 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँच गया।

भाग लेने वाली आबादी, आर्थिक व्यापारिक पैमाने और विकास क्षमता के मामले में आरसीईपी दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता है। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र के आर्थिक एकीकरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 15 नवंबर, 2020 को ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड के साथ 10 आसियान देशों ने संयुक्त रूप से आरसीईपी पर हस्ताक्षर किए, जिसे आधिकारिक तौर पर 1 जनवरी, 2022 को लागू किया गया। 2 जून, 2023 को, आरसीईपी आधिकारिक तौर पर फिलीपींस के लिए लागू हो गया, जिससे सभी 15 हस्ताक्षरकर्ताओं के लिए आरसीईपी का पूर्ण कार्यान्वयन हो गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें