Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

19 जनवरी से कम की जाएंगी पुनर्ऋण ब्याज दरें: चीनी जन बैंक

January 16, 2026

19 जनवरी से कम की जाएंगी पुनर्ऋण ब्याज दरें: चीनी जन बैंक

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी जन बैंक ने 15 जनवरी को यह घोषणा की कि संरचनात्मक मौद्रिक नीति उपकरणों की प्रोत्साहनात्मक भूमिका का बेहतर लाभ उठाने और वित्तीय संस्थानों को प्रमुख रणनीतियों, प्रमुख क्षेत्रों और कमजोर कड़ियों के लिए अपना समर्थन बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से, उसने 19 जनवरी से प्रभावी रूप से पुनर्ऋण देने और पुनर्भुगतान करने पर ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत अंकों की कमी करने का निर्णय लिया है।

चीनी जन बैंक के उप महा निदेशक ज़ू लैन ने 15 जनवरी को राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की कि चीनी जन बैंक संरचनात्मक मौद्रिक नीति उपकरणों से समर्थन बढ़ाने के लिए आठ नीतिगत उपाय पेश करेगा। उस दिन, चीनी जन बैंक ने आधिकारिक तौर पर कई नीतियां जारी कीं, जिनमें से एक पुनर्ऋण और पुनर्भुगतान के लिए ब्याज दरों को कम करना है।

चीनी जन बैंक ने उसी दिन यह भी घोषणा की कि वह कृषि और लघु व्यवसायों को समर्थन देने के लिए पुनर्ऋण देने का कोटा 5 ख़रब युआन तक बढ़ाएगा। इसके अतिरिक्त, विज्ञान और प्रौद्योगिकी वित्त को और विकसित करने के लिए, चीनी जन बैंक ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार और तकनीकी उन्नयन के लिए पुनर्ऋण कोटा को 4 ख़रब युआन तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें