Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

2026 में क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में 4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान: आसियान प्लस थ्री मैक्रोइकोनॉमिक रिसर्च ऑफिस

April 6, 2026

2026 में क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था में 4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान: आसियान प्लस थ्री मैक्रोइकोनॉमिक रिसर्च ऑफिस

इंटरनेशनल डेस्क: 6 अप्रैल को आसियान प्लस थ्री (चीन,जापान,दक्षिण कोरिया) मैक्रोइकोनॉमिक रिसर्च ऑफिस ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट, “आसियान प्लस थ्री रीजनल इकोनॉमिक आउटलुक 2026” जारी की। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि आसियान प्लस थ्री क्षेत्र 2026 और 2027 दोनों वर्षों में 4.0 प्रतिशत की दर से आर्थिक विकास करेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान से क्षेत्र की आर्थिक संभावना के लिए नकारात्मक जोखिम काफी बढ़ जाते हैं। रिपोर्ट से पता चलता है कि इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में 2025 में 4.3 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है, जो पहले के अनुमान से अधिक है। उनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता द्वारा संचालित सेमीकंडक्टरों की मांग निर्यात वृद्धि का एक प्रमुख कारक है।

रिपोर्ट के अनुसार आसियान प्लस थ्री क्षेत्र की आर्थिक संरचना में व्यापक परिवर्तन हो रहे हैं। वर्तमान में, यह क्षेत्र वैश्विक अंतिम मांग के 28 प्रतिशत हिस्से के साथ दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक बन गया है। साथ ही, अमेरिकी बाजार पर निर्भरता में काफी कमी आई है, और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था “बाहरी बाजारों की ओर उन्मुख उत्पादन आधार” से “घरेलू मांग से संचालित क्षेत्रीय बाजार” में परिवर्तित हो रही है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मध्य पूर्व संघर्ष का क्षेत्र पर प्रभाव इसकी अवधि पर निर्भर करेगा। यदि संघर्ष जारी रहता है, तो इसका प्रभाव अधिक व्यापक और दीर्घकालिक हो सकता है, जो ऊर्जा बाजारों से परे औद्योगिक इनपुट, रसद, खाद्य कीमतों, पर्यटन और सीमा पार प्रेषण को भी प्रभावित कर सकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें