Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

27वें चीन युवा 4 मई पदक चयन के परिणाम घोषित

May 3, 2023

27वें चीन युवा 4 मई पदक चयन के परिणाम घोषित

चीनी युवा दिवस के अवसर पर 27वें चीन युवा 4 मई पदक चयन के परिणाम घोषित किए गए हैं। चीनी कम्युनिस्ट यूथ लीग की केंद्रीय समिति और चीनी युवा संघ ने मा शियाओयुन, कियांग शिजी और तंग श्याओयेन सहित 30 युवाओं को 27वें चीन युवा 4 मई पदक देने का फैसला किया।

साथ ही उन्होंने तय किया कि एविक शनयांग एयरक्राफ्ट कंपनी के वाहक-आधारित विमान का अनुसंधान व विकास वाली लुओयांग यूथ कमांडो टीम, तिब्बत प्रवेश-निकास सीमांत निरीक्षण अखिल स्टेशन के शिकाज़े सीमा प्रबंधन डिटैचमेंट के एवरेस्ट सीमा पुलिस स्टेशन और चीनी जहाज निर्माण निगम के नंबर 708 अनुसंधान संस्थान के उभयचर हमला जहाज का अनुसंधान व विकास समूह आदि 19 युवा समूहों को 27वें चीन युवा 4 मई सामूहिक पदक देने की घोषणा हुई है। ये सभी प्रशंसित युवा और समूह नए युग में युवाओं के उत्कृष्ट प्रतिनिधि हैं और पूरे चीन में युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। उन्होंने अपने कार्य अभ्यास में अपने जीवन आदर्शों और मूल्यों को अंकित किया है।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें