Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कनाडा के रिटायर्ड ओलंपियनों ने की रूस और बेलारूस को पेरिस ओलंपिक से प्रतिबंधित करने की मांग

March 9, 2023

कनाडा के रिटायर्ड ओलंपियनों ने की रूस और बेलारूस को पेरिस ओलंपिक से प्रतिबंधित करने की मांग

नयी दिल्ली : कनाडा के 40 से ज्यादा रिटायर्ड ओलंपियनों ने कनाडा ओलंपिक समिति से मांग की है कि वह रूसी और बेलारूसी एथलीटों के 2024 के पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेने के प्रति अपने समर्थन के फैसले को बदले। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने जनवरी में यह कहते हुए रूसी और बेलारूसी एथलीटों के पेरिस ओलंपिक में भाग लेने का रास्ता साफ किया था कि किसी एथलीट को उसके पासपोर्ट के आधार पर भाग लेने से नहीं रोका जाना चाहिए।

कनाडा ओलंपिक समिति (सीओसी) ने आईओसी के इस फैसले के प्रति अपना समर्थन जताया था। कनाडा के दर्जनों एथलीटों ने सीओसी को खुला पत्र लिखकर उसके समर्थन की कड़ी आलोचना की है। एथलीटों ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘हम सीओसी के रूसी और बेलारूसी एथलीटों के निष्पक्ष के रूप में पेरिस ओलंपिक में भाग लेने लेने के लिए रास्ता तलाशने को समर्थन देने के सार्वजनिक बयानों की कड़ी आलोचना करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘रूसी और बेलारूसी एथलीटों की भागीदारी के लिए दरवाजे खोलना…..इससे यह सन्देश जाएगा कि सीओसी रूस के यूक्रेन पर निर्मम आक्रमण को लेकर चिंतित नहीं है।” एथलीटों ने कहा, ‘‘जब तक रूस पूरी तरह से यूक्रेन से नहीं हट जाता तब तक रूसी और बेलारूसी एथलीटों की ओलंपिक खेलों में भागीदारी पर कोई विचार नहीं किया जाना चाहिए।’’ पत्र के जवाब में सीओसी ने कहा है कि उसका दृष्टिकोण नहीं बदला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें