Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिटेन में सड़क दुर्घटना में भारतीय छात्र की मौत, चार लोग घायल 

December 12, 2024

ब्रिटेन में सड़क दुर्घटना में भारतीय छात्र की मौत, चार लोग घायल 
Road Accident Britain : पूर्वी इंग्लैंड के लीसेस्टरशायर में सड़क दुर्घटना में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।
लीसेस्टरशायर की पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह हुआ जिसमें एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार चिरंजीवी पंगुलुरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला, दो पुरुष और चालक घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि वाहन चालक (27) को खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था लेकिन उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘चिरंजीवी पंगुलुरी (32), माजदा-3 तमुरा में सवार होकर लीसेस्टर से मार्केट हार्बरो की ओर जा रहे थे तभी यह वाहन एक खाई में जा गिरा।’’
बयान में कहा गया है, ‘‘पंगुलुरी की मौके पर ही मौत हो गई तथा वाहन में सवार तीन अन्य यात्री और चालक को अस्पताल ले जाया गया। दो पुरुष यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।’’ बताया जा रहा है कि से सभी लोग आंध्र प्रदेश से हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें