Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में रोबोट उद्योग के विकास में आई तेजी

August 26, 2024

चीन में रोबोट उद्योग के विकास में आई तेजी

2024 विश्व रोबोट सम्मेलन 21 से 25 अगस्त तक चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ। इस दौरान, 169 वैश्विक अग्रणी कंपनियां 600 से अधिक नवोन्मेषी उत्पाद (सेट) लेकर आईं, जिनमें 60 से अधिक नए उत्पाद पहली बार शामिल हुए। साथ ही, 10 से अधिक देशों की 7,000 से अधिक टीमों ने भी प्रतिस्पर्धा में भाग लिया।

साल 2015 में, पहला विश्व रोबोट सम्मेलन आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस पर बधाई देने के लिए पत्र भेजा और कहा कि सूचनाकरण और औद्योगीकरण के निरंतर एकीकरण के साथ-साथ, रोबोटिक्स प्रौद्योगिकी के प्रतिनिधित्व वाला बुद्धिमान उद्योग फलफूल रहा है और आधुनिक युग में तकनीकी नवाचार का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बन गया है।  

पिछले दस वर्षों में, चीन के रोबोट उद्योग ने “छोटे से बड़े” और “बड़े से मजबूत” की ओर एक ऐतिहासिक छलांग लगाई है, और बड़ी प्रगति के साथ उच्च गुणवत्ता वाले विकास के चरण में प्रवेश किया है। आज, चीन दुनिया का सबसे बड़ा औद्योगिक रोबोट बाजार और उत्पादक बन गया है, जो वैश्विक विकास में चीन की ताकत का योगदान दे रहा है।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले दस सालों में, विश्व रोबोट सम्मेलन ने 10 लाख से अधिक लोगों को आकर्षित किया है, जो वैश्विक रोबोटिक्स क्षेत्र में “नवाचार नेता”, “उद्योग संवर्धन” और “अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंच” बन गया है।

उधर, विश्व रोबोट सम्मेलन के स्थायी स्थल के रूप में, साल 2023 में, पेइचिंग का कुल रोबोट उद्योग राजस्व 20 करोड़ युआन से अधिक हो गया। एआई प्रौद्योगिकी और वास्तविक अर्थव्यवस्था के गहन एकीकरण के महत्वपूर्ण क्षेत्र में, रोबोट उद्योग अभूतपूर्व विस्तार और गहराई के साथ लोगों के उत्पादन और जीवन में एकीकृत हो रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें