Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की सहायता से लाओस में ग्रामीण ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च

May 14, 2024

चीन की सहायता से लाओस में ग्रामीण ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च

सोमवार को, चीन की सहायता से, लाओस ने आधिकारिक तौर पर चीन द्वारा कार्यान्वित “लाओस की सहायता के लिए आठ प्रमुख परियोजनाओं” के हिस्से के रूप में एक ग्रामीण ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। लॉन्च समारोह उस दिन लाओस की राजधानी वियनतियाने में आयोजित हुआ।

इस मंच का उद्देश्य चीन के सफल अनुभव का उपयोग करके एक ग्रामीण ई-कॉमर्स विकास मॉडल बनाना है जो लाओस की जरूरतों को पूरा करता है, कृषि उत्पाद निर्यात को बढ़ावा देता है और किसानों को बढ़ी हुई आय प्रदान करता है। इसके अलावा, इससे गरीबी कम होने, समृद्धि प्राप्त होने और लाओस के लोगों की आजीविका में सुधार होने की उम्मीद है।

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के कार्यान्वयन में इसे लाओस में बनाना, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे में सुधार करना, कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करना और सुविधाजनक सेवा बिंदुओं का निर्माण करना शामिल है।

लॉन्च समारोह के दौरान, लाओस के उद्योग और व्यापार मंत्री मालिथोंग कोमासिथ ने लाओस को बहुमूल्य तकनीकी सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए चीन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दीर्घकालिक दृष्टि के साथ एक सहायता परियोजना के रूप में इस परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि इससे लाओस को डिजिटल परिवर्तन हासिल करने, राष्ट्रीय आय बढ़ाने और लाओस में लोगों की आजीविका में सुधार करने में मदद मिलेगी।

वहीं, लाओस में चीनी दूतावास के कार्यवाहक राजदूत वांग छांग ने इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉम के लॉन्च होने पर बधाई देते हुए कहा कि यह मंच चीन-लाओस साझा भविष्य वाले समुदाय की नई पंचवर्षीय कार्य योजना को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपाय है। इसका प्राथमिक उद्देश्य चीन के अधिक लाओ कृषि उत्पादों और औद्योगिक हस्तशिल्प के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए चीन के ई-कॉमर्स विकास अनुभव का उपयोग करना है। यह मंच चीन और लाओस के बीच व्यापार और डिजिटल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक “नया चैनल” स्थापित करेगा, जो अंततः लाओस के विकास और लाओ लोगों की समृद्धि के लिए वास्तविक सहायता प्रदान करेगा।

 (श्याओ थांग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें