Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रूस, दक्षिण अफ्रीका के बीच डेटा साझा करने के लिए ब्रिक्स भूवैज्ञानिक मंच बनाने पर चर्चा

March 28, 2023

रूस, दक्षिण अफ्रीका के बीच डेटा साझा करने के लिए ब्रिक्स भूवैज्ञानिक मंच बनाने पर चर्चा

मास्को: रूस और दक्षिण अफ्रीका के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच एक कार्यकारी बैठक में ब्रिक्स देशों का एक भूगर्भीय मंच स्थापित करने पर चर्चा हुई। यह जानकारी रूसी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने सोमवार को दी। मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा, “रूस के प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरण मंत्री अलेक्जेंडर कोज़लोव ने दक्षिण अफ्रीका के भूविज्ञान परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोसा माबुज़ा से मुलाकात की। चर्चा का मुख्य विषय ब्रिक्स सदस्य देशों का एक भूवैज्ञानिक मंच स्थापित करना था।” बयान के अनुसार, यह मंच ब्रिक्स देशों को अपने खनिज भंडार और निष्कर्षण प्रौद्योगिकियों पर डेटा का आदान-प्रदान करने में सक्षम बनाएगा क्योंकि प्राकृतिक संसाधनों की मांग कई गुना बढ़ रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें