Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्विस शांति सम्मेलन के दौरान रूस ने तेज किए सैन्य हमले : Ukraine

June 17, 2024

स्विस शांति सम्मेलन के दौरान रूस ने तेज किए सैन्य हमले : Ukraine

कीव : यूक्रेन ने कहा है कि जब स्विट्जरलैंड में शांति सम्मेलन चल रहा था तो रूस ने यूक्रेन पर अपने सैन्य हमले तेज कर दिए। शांति सम्मेलन रविवार को समाप्त हो गया। आपको बता दे कि यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने रविवार शाम अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘पूरे दिन रूस ने यूक्रेन पर तेज हमला जारी रखा, हमारे डिफेन्स में सेंध लगाने की कोशिश की और हमारी इकाइयों को हमारे ठिकानों से हटाने की कोशिश करता रहा। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश हमले पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में हुई जिसमे कुल 36 हमले है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 हमलों को विफल कर दिया गया लेकिन 11 अभी भी जारी हैं।

इसमें कहा गया है कि रूसी सेना आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है, खासकर पोक्रोवस्क शहर के पास। कहा जाता है कि रूसी सेना ने उत्तर और दक्षिण में मोर्चे पर यूक्रेनी ठिकानों के लाइमन क्षेत्र और कुराखोव के आसपास हमला करने के 10 प्रयास किए। आगे कहा कि मॉस्को की वायु सेना ने रक्षा ठिकानों पर भारी बमबारी की। हालांकि इस जानकारी की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। पिछली सर्दी से ही यूक्रेन हथियारों और गोला-बारूद के अभाव में कमजोर स्थिति में है। हालांकि, अब पश्चिमी देशों से हथियारों की आपूर्ति होने लगी है, जिससे रूस को मिलने वाला फायदा सीमित हो गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें