Site icon Dainik Savera Times

यूक्रेन पर रूस का बड़ा ड्रोन अटैक, ट्रंप और जेलेंस्की मुलाकात से पहले दहला कीव

यूक्रेन पर रूस का बड़ा ड्रोन अटैक

यूक्रेन पर रूस का बड़ा ड्रोन अटैक

कीव: यूक्रेन की राजधानी कीव आज सुबह रूस के बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमलों से दहल उठी। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की रविवार को महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुलाकात करने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, रूस का यह हमला ट्रंप की शांति योजना पर जनमत संग्रह कराने की तैयारी के कुछ ही घंटे बाद हुआ। इस हमले के कारण कीव में व्यापक बिजली कटौती हुई, और शहर अंधेरे में डूब गया। हालांकि, अभी तक हमले में होने वाली हताहतों या घायल लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जेलेंस्की ने दी थी शांति प्रस्ताव की तैयारी की जानकारी

इस हमले से कुछ घंटे पहले ही जेलेंस्की ने एक्सिओस को बताया था कि अगर रूस 60 दिनों के लिए युद्धविराम पर सहमत होता है, तो वे ट्रंप की शांति योजना के तहत जनमत संग्रह कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूक्रेन के बीच समझौते के अधिकांश हिस्से तय हो चुके हैं, और पांच प्रमुख दस्तावेजों में लिखित रूप से अंतिम रूप दिया जा चुका है।

जेलेंस्की ने स्पष्ट किया कि वैध मतदान के लिए कम से कम 60 दिनों का युद्धविराम “न्यूनतम आवश्यक अवधि” है। वहीं, रूस इस अवधि को छोटा रखना चाहता है।

हमले का राजनीतिक और रणनीतिक संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला ट्रंप-जेलेंस्की बैठक से एक दिन पहले यूक्रेन पर दबाव बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। इसका उद्देश्य यूक्रेन को रूसी शर्तों को मानने के लिए मजबूर करना हो सकता है।

ये भी पढ़ें: PNB में फिर चौकाने वाला बड़ा फ्रॉड: 2434 करोड़ की हुई धोखाधड़ी, RBI को दी जानकारी

शनिवार की सुबह शुरू हुए हमले में रूस ने कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। हालांकि, यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय रही और कई हमलों को विफल किया। यह हमला उस समय हुआ जब जेलेंस्की मार-ए-लागो में ट्रंप से मिलकर क्षेत्रीय मुद्दों और सुरक्षा गारंटी पर चर्चा करने वाले थे। ट्रंप की 20-सूत्री शांति योजना का ड्राफ्ट लगभग 90% तैयार है, लेकिन डोनबास क्षेत्र को लेकर अभी भी मतभेद बने हुए हैं।

Exit mobile version