Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

आकस्मिक अभ्यास के लिए रूस के प्रशांत बेड़े को ‘High Alert’ पर रखा गया

April 14, 2023

आकस्मिक अभ्यास के लिए रूस के प्रशांत बेड़े को ‘High Alert’ पर रखा गया

मॉस्कोः समूचे रूसी प्रशांत बेड़े को आकस्मिक अभ्यास के लिए शुक्रवार को हाई अलर्ट पर रखा गया है जिसमें यूक्रेन में लड़ाई को लेकर पश्चिम के साथ तनाव के बीच बड़े पैमाने पर अभ्यास मिसाइल प्रक्षेपण शामिल होंगे। रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा कि युद्धाभ्यास का लक्षय़ आक्रामकता का जवाब देने के लिए रूस के सशस्त्र बलों की क्षमता का परीक्षण करना है। शोइगु ने कहा कि मिसाइल प्रक्षेपण के साथ, अभ्यास में प्रशांत बेड़े की हवाई शाखा के अलावा परमाणु सक्षम रणनीतिक बमवर्षक और अन्य युद्धक विमान भी शामिल होंगे।

रूसी सेना ने यूक्रेन में अग्रिम पंक्ति में अपनी सेना के बड़े हिस्से को तैनात किया है, लेकिन अपनी सेना को प्रशिक्षित करने और उनकी तत्परता प्रर्दिशत करने के लिए उसने पूरे देश में नियमित अभ्यास भी जारी रखा है। शोइगु ने कहा कि शुक्रवार के युद्धाभ्यास के परिदृशय़ में सखालिन द्वीप और दक्षिणी कुरील द्वीप समूह पर दुश्मन के उतरने के प्रयास पर प्रतिक्रिया की परिकल्पना की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें