Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आतंकवाद से निपटने में S. Jaishankar ने बेल्जियम के समर्थन का किया स्वागत

June 10, 2025

आतंकवाद से निपटने में S. Jaishankar ने बेल्जियम के समर्थन का किया स्वागत

नयी दिल्ली/ ब्रुसेल्स: विदेश मंत्री एस जयशंकर यूरोप की अपनी एक सप्ताह की यात्रा के पहले चरण में बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री प्रीवॉट मैक्सिम के साथ बैठक की और आतंकवाद से निपटने में भारत के प्रति बेल्जियम के समर्थन और एकजुटता का स्वागत किया। जयशंकर की बेल्जियम के नेता के साथ ब्रुसेल्स में हुई इस बैठक के बारे में सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि मैक्सिम के साथ मिल कर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने आतंकवाद से निपटने में बेल्जियम के समर्थन और एकजुटता का स्वागत किया और भारत की ओर से बेल्जियम सरकार के प्रति आभार जताया।

दोनों नेताओं ने भारत और बेल्जियम के द्विपक्षीय संबंधों और भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी की भागीदारी की भी समीक्षा की और इसमें मजबूत गति से प्रगति की सराहना की। विदेश मंत्री ने कहा कि इस बैठक में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और सुरक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, स्वच्छ ऊर्जा और गतिशीलता सहित हमारे सहयोग को गहरा करने पर भी व्यापक चर्चा हुई। जयशंकर आठ से 14 जून तक यूरोप की यात्रा के लिए रवाना हुये, वह इस यात्रा के दौरान फ्रांस और बेल्जियम की सरकारों के नेताओं के साथ बैठकें करने के साथ साथ ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग और यूरोपीय संसद के अपने समकक्ष अधिकारियों से मिलेंगे।

उन्होंने यूरोप के लिए प्रस्थान के बारे विदेश मंत्रालय ने कहा था कि विदेश मंत्री जयशंकर की इस यात्रा से यूरोपीय संघ, फ्रांस और बेल्जियम के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गहरा करने और विविध क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को नयी गति मिलने की उम्मीद है। जयशंकर फ्रांस की यात्रा में पेरिस में फ्रांस के विदेश मंत्री जीन नोएल बरोट के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वह “मेडिटेरेनियन रायसीना डायलॉग” को संबोधित करने के लिए मार्सिले भी जायेंगे। इस सम्मेलन का आयोजन विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) कर रहा है। पिछले कुछ महीनों में श्री जयशंकर तीसरी बार यूरोप के दौरे पर हैं। वह मार्च में ब्रिटेन और आयरलैंड और मई में, नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी गये थे।

ये भी पढ़ें : LPG संकट के बीच राहत: 6 साल बाद ईरान से भारत आ रही गैस

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें