Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांग्लादेश में यूएनआई संवाददाता का सार्क वीजा रद्द

September 26, 2023

बांग्लादेश में यूएनआई संवाददाता का सार्क वीजा रद्द

ढाका: बंगलादेश ने अपने देश में भारत की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी यूएनआई के लिए कार्यरत संवाददाता मीर अफ़रोज़ ज़मान का सार्क वीज़ा आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है। बंगलादेश विदेश मंत्रालय के सार्क विंग की सहायक सचिव फाल्गुनी ने श्री जमान को उनके वीजा निलंबन की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि बंगलादेश के पत्रकारों को सार्क देशों की यात्रा के लिए तीन महीने की अवधि के लिए वीजा मिलता है।

सार्क वीज़ा प्राप्त करने के लिए सूचना मंत्रालय द्वारा मान्यता अनिवार्य है, जो श्री ज़मान के पास था और उन्होंने लगभग एक वर्ष तक इस वीज़ा के साथ भारत की यात्रा की। वीजा खत्म होने के बाद उन्होंने पिछले हफ्ते दोबारा इसके लिए आवेदन किया था। इस बीच सुश्री फाल्गुनी ने उन्हें टेलीफोन पर पुष्टि की कि किसी भी भारतीय मीडिया को यह वीज़ा नहीं दिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें