Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतरिक्ष स्टेशन पर तीसरे खेप के अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोग के नमूने पृथ्वी पर आये

December 5, 2022

अंतरिक्ष स्टेशन पर तीसरे खेप के अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोग के नमूने पृथ्वी पर आये

चीनी विज्ञान अकादमी से मिली खबर के अनुसार 4 दिसंबर को शनचो-14 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के रिटर्न कैप्सूल के साथ उतरे मानवयुक्त अंतरिक्ष स्टेशन के तीसरे खेप के अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोग के नमूने को लैंडिंग स्थल पर अंतरिक्ष अनुप्रयोग प्रणाली तक पहुँचाया गया, अगले दिन की तड़के पेइचिंग लौटा, और चीनी विज्ञान अकादमी के अंतरिक्ष अनुप्रयोग इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी केंद्र में पहुंचाया गया। अंतरिक्ष अनुप्रयोग प्रणाली सामान्य टीम और संबंधित प्रायोगिक कर्मियों ने प्रायोगिक नमूनों की मूल स्थिति की जाँच की, और लौटे नमूने की अच्छी स्थिति की पुष्टि करने के बाद उन्हें प्रासंगिक प्रयोगात्मक वैज्ञानिकों को सौंप दिया गया।

   जानकारी के अनुसार लाये गए नमूनों में 3 जैविक नमूना कोल्ड पैक और 1 गैर-कंटेनर नमूना बैग शामिल हैं। वैज्ञानिक लाये गए नमूनों पर आणविक जीव विज्ञान, कोशिका विज्ञान और चयापचय के प्रासंगिक विश्लेषण करेंगे, ताकि अंतरिक्ष पर्यावरण के अनुकूल फसलों को और विकसित करने और अंतरिक्ष माइक्रोग्रैविटी पर्यावरण संसाधनों का विकास और उपयोग करने के लिए सैद्धांतिक आधार प्रदान किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें