इंटरनेशनल डेस्क। शांगहाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के परिवहन मंत्रियों की 12वीं बैठक 2 जुलाई को चीन के थ्येनचिन शहर में आयोजित की गई, जिसका विषय “शांगहाई भावना और सतत परिवहन सहयोग को बढ़ावा देना” था। बैठक में “एससीओ सदस्य देशों के परिवहन प्राधिकरणों के बीच सिल्क रोड स्टेशनों पर सहयोग पर समझौता ज्ञापन” जैसे दस्तावेजों को समीक्षा करके मंजूरी दी गई और उन पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे क्षेत्रीय संपर्क सहयोग को और मजबूती मिलेगी।
चीनी परिवहन मंत्री ल्यू वेई ने कहा कि चीन ने प्रस्ताव दिया है कि एससीओ के सभी पक्ष क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सड़क परिवहन में लगे ड्राइवरों के लिए पार्किंग, आराम और गर्म पानी की आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवा गारंटी प्रदान करने के लिए “सिल्क रोड स्टेशन” बनाने में सहयोग करें।
वहीं, परिवहन मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग विभाग के अधिकारी छन शिंगसन ने कहा कि वर्तमान में, चीन और एससीओ सदस्य देशों के बीच अंतर्राष्ट्रीय सड़क परिवहन सहयोग और भी करीब आ रहा है, और सीमा पार यात्री और माल परिवहन बढ़ रहा है। “सिल्क रोड स्टेशन” चालक की थकान के जोखिम को कम करने और ड्राइविंग सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करता है। इसे परिवहन विकास की उपलब्धियों और विभिन्न देशों के मैत्रीपूर्ण सहयोग की भावना को प्रदर्शित करने और एससीओ सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक खिड़की के रूप में भी बनाया जा सकता है।
बताया गया है कि एससीओ सदस्य देशों के परिवहन मंत्रियों की इस बैठक में पाकिस्तान, मंगोलिया, बेलारूस, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और अन्य देशों के परिवहन विभागों के प्रमुख शामिल हुए। बैठक में, उन्होंने ट्रांस-कैस्पियन अंतर्राष्ट्रीय परिवहन गलियारे के निर्माण में तेजी लाना, चीन-किर्गिस्तान-उजबेकिस्तान रेलवे और चीन-कजाकिस्तान तीसरे रेलवे गलियारे के निर्माण में तेजी लाना, चीन-यूरोप एक्सप्रेस के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को लगातार बढ़ावा देना, सक्रिय रूप से मल्टीमॉडल परिवहन गलियारों और रसद केंद्रों का निर्माण करना, अंतर्राष्ट्रीय सड़क परिवहन ड्राइविंग परमिट के इलेक्ट्रॉनिकीकरण को बढ़ावा देना आदि परिवहन के क्षेत्र में सहयोग पर गहन विचारों का आदान-प्रदान किया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...