Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोकतंत्र पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय मंच आयोजित

March 23, 2023

लोकतंत्र पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय मंच आयोजित

लोकतंत्र पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय मंच पेइचिंग में आयोजित हुआ, जिसका विषय है मानव जाति का सामान्य मूल्य। 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 300 से ज्यादा मेहमानों ने ऑनलाइन-ऑफलाइन माध्यम से मंच में भाग लिया। कई देशों के पूर्व नेताओं, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने लोकतंत्र और विश्व शासन, लोकतंत्र और सभ्यता विविधता, लोकतंत्र और आधुनिकीकरण मार्ग आदि विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

उपस्थितों का मानना है कि लोकतंत्र मानव जाति का सामान्य मूल्य ही नहीं, आधुनिकीकरण की खोज और मानव जाति के साझे भविष्य के निर्माण का मूल्य आधार भी है। लोकतंत्र विविध है। कोई भी देश अपना तथाकथित लोकतंत्र दूसरे देशों पर थोप नहीं सकता है। विभिन्न देशों को विश्व सभ्यताओं की विविधता का सम्मान करना चाहिए और एक साथ वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें