Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

एथेंस में आयोजित होगा दूसरा विश्व कालजयी अध्ययन सम्मेलन

June 1, 2026

एथेंस में आयोजित होगा दूसरा विश्व कालजयी अध्ययन सम्मेलन

चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी ने सोमवार को पेइचिंग में आयोजित एक मीडिया ब्रीफिंग में घोषणा की कि ‘प्राचीन और आधुनिक संवाद: कालजयी ज्ञान का आधुनिक महत्व’ विषय पर दूसरा विश्व कालजयी अध्ययन सम्मेलन 9 से 10 जून 2026 तक ग्रीस के एथेंस में आयोजित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, इस सम्मेलन का संयुक्त आयोजन चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी, चीनी शिक्षा मंत्रालय, चीनी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय, ग्रीक संस्कृति मंत्रालय तथा एथेंस विज्ञान अकादमी द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन सत्र, पूर्ण अधिवेशन और समापन समारोह के अलावा सम्मेलन में चार समानांतर विषयों पर विशेष चर्चा की जाएगी। इनमें नैतिकता एवं शिक्षा, मित्रता एवं समुदाय, शांति एवं व्यवस्था, तथा प्रौद्योगिकी एवं सभ्यता शामिल हैं।

सम्मेलन के दौरान ‘कालजयी ज्ञान से मानवता के पथ को रोशन करना’ शीर्षक से एक साझा घोषणा जारी की जाएगी। साथ ही, ‘चीनी कालजयी सभ्यता अनुसंधान संस्थान वैश्विक विद्वान शोध एवं अध्ययन कार्यक्रम’ का भी शुभारंभ किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, सम्मेलन में आयोजित प्रदर्शनी में प्राचीन और आधुनिक कालजयी पुस्तकें, अनुसंधान दस्तावेज, पारंपरिक चीनी चिकित्सा ग्रंथ, प्रौद्योगिकी पुरातत्व तथा सांस्कृतिक विरासत संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी। सम्मेलन के बाद प्रतिनिधिमंडल को चीन-ग्रीस संयुक्त पुरातात्विक स्थल एंजेलोकास्त्रो का दौरा भी कराया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें