Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नेपाल में भूस्खलन के कारण नदी में डूबी कई बसें, 25 शव बरामद, 37 लापता

July 22, 2024

नेपाल में भूस्खलन के कारण नदी में डूबी कई बसें, 25 शव बरामद, 37 लापता

काठमांडू: नेपाल में गत 12 जुलाई को भूस्खलन के कारण कुछ बसें नदी में बह गयी थी और उसके बाद से अब तक 25 यात्रियों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 37 अन्य लापता हैं।

एक स्थानीय अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बसों में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या पहले 65 बताई गई थी, लेकिन सत्यापन के बाद इसे संशोधित कर 62 कर दिया गया। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने कहा, “तीन यात्री तैरकर नदी से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि 25 के शव बरामद किए गए हैं।”

उन्होंने बताया कि अन्य लोगों और दो बसों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि नेपाली सुरक्षा बल और 12 सदस्यीय भारतीय दल तलाशी अभियान चला रहे हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, 10 जून को मानसून का शुरू होने के बाद से नेपाल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में लगभग 130 लोग मारे गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें