Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

कई चीनी कंपनियाँ जीव-जंतुओं की विविधता सुरक्षा केसों के संग्रह में शामिल हुईं

December 13, 2022

कई चीनी कंपनियाँ जीव-जंतुओं की विविधता सुरक्षा केसों के संग्रह में शामिल हुईं

कई चीनी कंपनियाँ जैसे कि सिनोपेक, स्टेट ग्रिड और थ्री गोरज समूह को “जीव-जंतुओं की विविधता सुरक्षा केसों के संग्रह” के रूप में चुना गया है। यह संग्रह हाल ही में जैविक विविधता कन्वेंशन (कोप-15) के 15वें सम्मेलन में चीनी कॉर्नर की साइड बैठक में जारी किया गया।

यह संग्रह दुनिया भर की सैकड़ों कंपनियों द्वारा एकत्र किए गए अभ्यास मामलों से 23 सर्वश्रेष्ठ केसों का कर चयन किया गया था, जिनमें से 17 केस चीन से हैं। संग्रह ने विभिन्न देशों के विभिन्न पैमाने वाले उद्योगों के उद्यमों का चयन किया, जिसका मकसद बहुपक्षीय संरक्षण के तरीकों को प्रदान करना है। चीनी पारिस्थितिकी पर्यावरण मंत्रालय के प्रसार और शिक्षा केंद्र के प्रधान थ्येन छंगछ्वान ने कहा कि उद्यम पारिस्थितिकी सभ्यता के निर्माण के लिए अनिर्वार्य भागीदारी है। उद्यमों का सतत परिवर्तन पारिस्थितिक सभ्यता का एक ज्वलंत अभ्यास है। ये उद्यम अन्य उद्यमों के लिए अपने अनुभव का साझा कर सकते हैं, साथ ही परिस्थितिकी सभ्यता की कहानी को अच्छी तरह सुना सकते हैं।

विश्व सतत विकास उद्योग और वाणिज्य परिषद के चीनी दफ्तर के प्रधान चो वेईतोंग ने आशा जताई कि विश्व के उद्योग और वाणिज्य उद्योग कोप-15 की भावना को लेकर एक साथ 2020 के बाद वैश्विक जीव-जंतुओं की विविधता के लिए प्रयास कर सकेगा। गौरतलब है कि कोप-15 के दूसरे चरण की बैठक ने कई उद्यमों और वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आकर्षित किया है। दो दिवसीय वाणिज्य और जीव-जंतुओं का विविधता मंच 12 से 13 दिसम्बर के बीच आयोजित होगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें