Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शनचो 14 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का वापसी मॉड्यूल सफलतापूर्वक उतरा

December 5, 2022

शनचो 14 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का वापसी मॉड्यूल सफलतापूर्वक उतरा

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार 4 दिसंबर 2022 की रात को 8 बजकर 9 मिनट पर शनचो 14 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का वापसी मॉड्यूल चीन के तोंगफंग लैंडिंग फील्ड में सफलतापूर्वक उतरा। मौके पर चिकित्सा पर्यवेक्षकों ने पुष्टि की कि अंतरिक्ष यात्री छन तोंग, ल्यू यांग और त्से शूचे का स्वास्थ्य अच्छा है और मानवयुक्त शनचो 14 का उड़ान मिशन पूरी तरह सफल रहा।

बता दें कि रात को 7 बजकर 20 मिनट पर पेइचिंग अंतरिक्ष उड़ान नियंत्रण केंद्र ने जमीन माप और नियंत्रण स्टेशन के माध्यम से वापसी आदेश जारी किया और शनचो 14 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के कक्षीय मॉड्यूल को वापसी मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग किया गया। उसके बाद अंतरिक्ष यान के वापसी ब्रेक इंजन को प्रज्वलित किया गया और वापसी मॉड्यूल को प्रणोदन मॉड्यूल से अलग किया गया। वापसी मॉड्यूल के सफलतापूर्वक उतरने के बाद खोज और बचाव मिशन के लिए जिम्मेदार दल समय पर लक्ष्य की खोज कर लैंडिंग स्थल पर पहुंचा। वापसी मॉड्यूल का दरवाजा खोले जाने के बाद चिकित्सा पर्यवेक्षकों ने पुष्टि की कि अंतरिक्ष यात्री अच्छे स्वास्थ्य में हैं।

शनचो 14 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान को 5 जून 2022 को च्युछुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्च किया गया और बाद में थिआनह कोर मॉड्यूल से जुड़कर एक संयोजन बन गया। 6 महीने तक रहने के दौरान तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने तीन आउट-ऑफ-केबिन गतिविधियों को अंजाम दिया, अंतरिक्ष स्टेशन के आंतरिक और बाहरी उपकरण और अंतरिक्ष अनुप्रयोग मिशन से संबंधित सुविधाओं और उपकरणों को इंस्टॉल करने और डिबगिंग की प्रक्रिया पूरी किया, और सिलसिलेवार अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोग किये। उन्होंने कक्षा में 2 अंतरिक्ष स्टेशन केबिन, 1 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान, और 1 कार्गो अंतरिक्ष यान की यात्रा का स्वागत किया, शनचो 15 के अंतरिक्ष यात्रियों के साथ पहली बार कक्षा में हैंडओवर पूरा किया। उन्होंने कई ऐतिहासिक क्षणों को देखा, और “थ्येनकोंग क्लासरूम” अंतरिक्ष व्याख्यान आयोजित किया, और साथ ही सिलसिलेवार अद्वितीय विज्ञान शिक्षा और सांस्कृतिक प्रचार गतिविधियों को आयोजित किया।चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय के अनुसार अंतरिक्ष यात्री छन तोंग, ल्यू यांग और त्से शूचे 5 दिसंबर की सुबह विशेष विमान से सुरक्षित रूप से पेइचिंग पहुंचे। पेइचिंग पहुंचने के बाद तीनों अंतरिक्ष यात्री रिकवरी अवधि में प्रवेश करेंगे, उनकी व्यापक चिकित्सा परीक्षा और स्वास्थ्य मूल्यांकन शुरू होगा और आराम की व्यवस्था भी की जाएगी।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें