Site icon Dainik Savera Times

स्पेस से लौटने के बाद शनचो-20 क्रू पहली बार मीडिया के सामने आया

china news

china news

इंटरनेशनल डेस्क: 16 जनवरी की दोपहर के बाद चीनी अंतरिक्ष यात्री अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र ने शनचो-20 क्रू के लिए पेइचिंग एयरोस्पेस सिटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अंतरिक्ष यात्री छन तुंग, छन चोंगरुई और वांग च्ये स्पेस से लौटने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए ।उन्होंने स्पेसक्राफ्ट की खिड़की पर स्पेस का मलबा आने के बाद आपातकालीन निपटारे के बारे में चर्चा की और स्पेस में रहने के दौरान अपने काम के अनुभव साझा किए।

24 अप्रैल 2025 को शनचो-20 क्रू शनचो स्पेसक्राफ्ट में सवार होकर स्पेस में गया, जिसे 5 नवंबर को धरती पर लौटना था। वापसी से पहले अंतिम निरीक्षण के दौरान, क्रू को खिड़की में एक दरार मिली, जिसे स्पेस के मलबे के टकराने की वजह से हुआ माना गया। ज़मीनी विशेषज्ञों के आंकलन के बाद, शनचो-20 स्पेसक्राफ्ट की वापसी टाल दी गई।
14 नवंबर को शनचो-20 क्रू शनचो-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान में शिफ्ट हो गया और तोंगफ़ेंग लैंडिंग साइट पर लौट आया।

खतरे का पता लगाने से लेकर ट्रांसफर और वापसी पूरी करने तक और फिर शनचो-22 की स्पेस स्टेशन से सफल डॉकिंग तक चीन के मानवयुक्त स्पेस प्रोग्राम ने अपनी “सुरक्षा और दक्षता” के साथ एक संतोषजनक जवाब दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version