Site icon Dainik Savera Times

शनचो-21 अंतरिक्ष यात्रियों की प्रायोगिक मॉड्यूल के बाहर गतिविधि सफल रही

चीन समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना कार्यालय के अनुसार, पेइचिंग समयानुसार 9 दिसंबर को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर, शनचो-21 अंतरिक्ष यात्रियों की प्रायोगिक मॉड्यूल के बाहर लगभग 8 घंटों की गतिविधि सफल रही। अंतरिक्ष यात्री चांग लू, वू फ़ेई और चांग होंगचांग ने घनिष्ठ सहयोग किया। चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के रोबोटिक आर्म और पृथ्वी पर स्थित शोधकर्ताओं के सहयोग व समर्थन में अंतरिक्ष यात्रियों ने केबिन के बाहर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

उन्होंने शनचो-20 अंतरिक्ष यान के वापसी केबिन की खिड़कियों की जांच की व उनकी तस्वीरें लीं, अंतरिक्ष स्टेशन पर अंतरिक्ष मलबे संरक्षण उपकरण लगाया और तापमान नियंत्रण एडॉप्टर के बहु-परत कवर को बदला। अंतरिक्ष यात्री चांग लू और वू फ़ेई सुरक्षित रूप से वनथ्येन प्रायोगिक मॉड्यूल में लौटे। इस बार की प्रायोगिक मॉड्यूल के बाहर गतिविधि सफल रही। इस अंतरिक्ष दल के कमांडर चांग लू ने ढाई साल बाद फिर एक बार स्पेसवॉक किया, जबकि वू फ़ेई प्रायोगिक मॉड्यूल के बाहर गतिविधि करने वाले सबसे युवा चीनी अंतरिक्ष यात्री बने।

योजना के अनुसार, शनचो-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री दल प्रायोगिक मॉड्यूल के बाहर कार्मिकों व अनुप्रयोग पेलोडों की गतिविधि करेगा और वैज्ञानिक प्रयोग व तकनीकी परीक्षण करेगा। इसके अलावा, अंतरिक्ष यात्री वास्तविक स्थिति के हिसाब से शनचो-20 अंतरिक्ष यान की क्षतिग्रस्त खिड़की के लिए सुरक्षात्मक उपाय करेंगे।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version