Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीत्सांग चीनी मानवाधिकार कार्य विकास का शानदार अध्याय और लघु चित्र हैः चीनी विशेषज्ञ 

March 31, 2025

शीत्सांग चीनी मानवाधिकार कार्य विकास का शानदार अध्याय और लघु चित्र हैः चीनी विशेषज्ञ 

चीनी राज्य परिषद ने हाल ही में नये युग में शीत्सांग के मानवाधिकार पर एक श्वेत पत्र जारी किया ।इस के बारे में शीत्सांग के आधुनिक इतिहास  विशेषज्ञ क्वो खफैन ने मीडियो को बताया कि अभी जारी श्वेत पत्र ने शीत्सांग के मानवाधिकार कार्य के समग्र विकास की स्थिति प्रतिबिंबित की, जो चीनी मानवाधिकार कार्य विकास का शानदार अध्याय और लघु चित्र है।

क्वो खफैन ने बताया कि पिछली सदी के पचास वाले दशक में चीन के सामाजिक और आर्थिक विकास का स्तर पिछड़ा था। लेकिन ऐसी स्थिति में चीन ने पूरे देश की शक्ति एकत्र कर सछ्वांग-शीत्सांग, छिंगहाई-शीत्सांग मार्ग का निर्माण किया और शीत्सांग के विभिन्न कार्यों का प्रारंभिक अध्याय जोड़ा।

उन्होंने कहा कि पिछली सदी के नब्बे वाले दशक से अब तक शीत्सांग में कायापलट हुआ है। उनकी नज़र में शीत्सांग के विभिन्न कार्यों की प्रगति चीन की चतुर्मुखी राष्ट्रीय शक्ति की निरंतर वृद्धि का प्रतिबिंब भी है। चीन के मानवाधिकार विकास में शीत्सांग का प्रदर्शन असाधारण और स्पष्ट है।

उधर चीनी तिब्बती शास्त्र अध्ययन केंद्र के उप महानिदेशक चालो ने इस श्वेत पत्र की चर्चा में मीडिया को बताया कि शीत्सांग के 17 सौ से अधिक मठों में बहुत अच्छे बुनियादी संस्थापन हैं। पानी, बिजली, मार्ग और इंटरनेट सब उपलब्ध हैं। लामाओं के जीवन स्तर को पहले की तुलना में अच्छी गारंटी मिली है। इसके अलावा शीत्सांग में तिब्बती बौद्ध धर्म के अनुयायियों के व्यक्तिगत जीवन में कोई बाहरी हस्तक्षेप नहीं है और सामूहिक धार्मिक गतिविधियां भी अच्छी तरह संरक्षित हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- US-ईरान वार्ता से पहले किले में तब्दील इस्लामाबाद… ‘पीस टॉक’ पर दुनिया की निगाहें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें