Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शीत्सांग के ग्रामीण कस्बों में सड़कों की सुगमता दर 100 प्रतिशत

January 6, 2026

शीत्सांग के ग्रामीण कस्बों में सड़कों की सुगमता दर 100 प्रतिशत

चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के यातायात विभाग से मिली ख़बर के अनुसार 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान शीत्सांग आवागमन के 3432 किलोमीटर वाले मुख्य मार्गों का सुधार किया गया, ग्रामीण क्षेत्रों में 6595 किलोमीटर मार्गों का नव निर्माण और सुधार किया गया। अब पूरे प्रदेश में चालू मार्गों की कुल लंबाई 1 लाख 25 हजार 2 सौ किलोमीटर है, जिसमें आम राजमार्ग की तीसरी श्रेणी के ऊपर वाली सड़कों का अनुपात 95 प्रतिशत है। कस्बों और गांवों में सड़कों की सुगमता दर अलग-अलग तौर पर 100 प्रतिशत और 92.48 प्रतिशत है।

वर्ष 2025 में शीत्सांग ने 167 ग्रामीण सड़क परियोजनाएं लागू कीं और 14 कस्बों तथा 231 गांवों में पक्के मार्ग सुलभ हुए। इसके अलावा 171 जर्जर पुलों का जीर्णोद्धार किया गया और 28 गांवों में यात्री-बस सेवा शुरू हुई। अब शीत्सांग में 623 कस्बों और 3902 गांवों में यात्री-बस सेवा उपलब्ध है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें