Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sacramento के गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी, 2 लोग घायल

March 27, 2023

Sacramento के गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी, 2 लोग घायल

न्यूयॉर्कः कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटो में एक गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सैक्रामेंटो काउंटी में ब्रैडशॉ रोड और गेरबर रोड के पास गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी में रविवार को दोपहर करीब 2.30 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि तीन लोग इसमें शामिल थे, जिसके चलते गोलीबारी हुई। घटना में शामिल सभी लोग एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने आगे कहा कि गोली लगने से घायल दोनों लोगों का इलाज चल रहा है, वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। उनकी राष्ट्रीयता अभी अज्ञात है।

सैक्रामेंटो काउंटी परिवहन विभाग के अनुसार, सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी एक नगर कीर्तन परेड की मेजबानी कर रही थी जिसने 6 घंटे के लिए क्षेत्र में सड़कों को बंद कर दिया। सैक्रामेंटो सिटी काउंसिल के सदस्य लिसा कपलान ने ट्विटर पर लिखा, गोलीबारी की घटना दिल तोड़ने वाली है, इस घटना ने जश्न के अवसर को मातम में बदल दिया। मेरी प्रार्थनाएं उन घायलों के लिए हैं, ईश्वर उन्हें पूर्ण स्वस्थ करें। गोलीबारी की घटनाओं को समाप्त करने के लिए हमें कुछ करना चाहिए, ताकि सभी उत्सव बिना हिंसा के हो सके।

एक सर्वेक्षण के अनुसार, कैलिफोर्निया के तीन में से दो निवासियों को राज्य और अमेरिका के आसपास सामूहिक गोलीबारी का शिकार बनने का डर लगा रहता है। यह सर्वेक्षण यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में इंस्टीट्यूट ऑफ गवर्नमेंटल स्टडीज (आईजीएस) द्वारा किया गया। इसमें कहा गया कि लगभग 40 मिलियन की सबसे अधिक आबादी वाले अमेरिकी राज्य में लगभग 63 प्रतिशत पंजीकृत मतदाता इस बात को लेकर चिंता में रहते हैं कि वे या कोई करीबी बंदूक हिंसा का शिकार कभी भी हो सकते हैं। जनवरी में कैलिफोर्निया में एक के बाद एक बड़े पैमाने पर गोलीबारी हुई। फरवरी तक गन वायलेंस आर्काइव ने इस साल अमेरिका में 80 सामूहिक गोलीबारी की गिनती की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें