Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैक्सिको के पुएब्ला में हुई गोलीबारी, 10 लोगों की गई जान

May 18, 2026

मैक्सिको के पुएब्ला में हुई गोलीबारी, 10 लोगों की गई जान

इंटरनेशनल डेस्क: मैक्सिको के पुएब्ला राज्य के तेहुइटज़िंगो शहर में गोलीबारी हुई है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। पुएब्ला की सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया कि मरने वालों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। संघीय अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: केरल: वीडी सतीशन आज मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ, मंत्रीमंडल में शामिल होंगे 20 मंत्री

स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक किसी संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुएब्ला के राज्यपाल अलेजांद्रो अरमेंटा ने भी इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है। मध्य मैक्सिको में हाल ही में कार्टेल हिंसा में बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण 800 से 1000 परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं। यहां के लोग लंबे समय से हिंसा का सामना कर रहे हैं। फरवरी में पुएब्ला के हुएहुएटलन एल ग्रांडे में 6 लोगों की मौत हुई। वहीं कुछ दिनों बाद पुएब्ला की राजधानी में एक वाहन पर हमला किया गया, जिसमें 3 लोगों की जान चली गई।

संघीय अधिकारी कर रहे मामले की जांच

संघीय अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक किसी संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: China में लगे जोरदार भूंकप के झटके, कई इमारतें हुईं तबाह; 2 लोगों की मौत, कई लापता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें