Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, दो लोगों की मौके पर मौत, तीन घायल

May 6, 2026

अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, दो लोगों की मौके पर मौत, तीन घायल

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां कैरोलटन शहर में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर फायरिंग कर दी। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम, आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

कैरोलटन पुलिस प्रमुख रॉबर्टो एरेडोंडो के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि यह कोई अचानक किया गया हमला नहीं था। हमलावर और पीड़ित पहले से एक-दूसरे को जानते थे। माना जा रहा है कि उनके बीच किसी तरह का व्यावसायिक संबंध था और वे किसी मीटिंग के लिए एकत्र हुए थे। हालांकि, उस मुलाकात का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह घटना कैरोलटन के कोरियाटाउन इलाके में स्थित के टाउन प्लाजा में हुई, जो डलास से करीब 32 किलोमीटर दूर है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिस अधिकारी हथियारों के साथ पूरे प्लाजा की तलाशी लेते दिखाई दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ एफबीआई और अन्य संघीय एजेंसियों के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में आज CM भगवंत मान करेंगे ‘शुकराना यात्रा’ की शुरुआत, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतज़ाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें